#इश्क़_वाली_बात 09


#इश्क़_वाली_बात

''भाई ! जब कोई लड़का पहली बार इश्क़ में पड़ता है ना, ये दुनिया ज़ालिम और वो हसीना गुलाब हो जाती है.
मन कभी चाँद पर भागने का करता है कभी उसको लेकर मंगल यात्रा जाने का सोचता है,
सोचता है दिल कोई तो ऐसी जगह बता दो जहाँ सिर्फ दो दिल हो,
और टोकने और रोकने वाला ये ज़ालिम दुनिया ना हो.


अचानक से कमरे के कोने में पड़े गंदे कपडे परफ्यूम से महकने लग जाए,
सालो से गन्दी बाइक पर जब कपडा पड जाए,
रोज़ दोस्तों को एम्प्टी पर्स दिखा कर उनके पैसो से चाय और सिगरेट का सुट्टा मारने वाले
बंदे के जेब से सौ का पत्ता निकल जाए,
 ........ जब संडे को बारह से एक बजे तक सोने वाला सुबह नहाकर, बाहर घूमने निकल जाए,

समझ लेना इश्क़ वाला बुखार 107 डिग्री अब आ चूका है.


बेईमान दुनिया
शरीफ हम  !.... है ना ??

Comments

Popular Posts