“अरे तुम यहाँ बाहर क्या कर रही हो ?" अविनाश ने मोहिनी को क्लास के बाहर देखते हुए कहा. पंकज भी अविनाश के साथ ही था.
"Hi... पंकज " मोहिनी ने पंकज को हवा में हाथ हिलाकर कहा.
"Hello" उसने भी जवाब दिया और फिर अगले ही पल अविनाश और मोहिनी को वही छोड़ कर अंदर क्लास में चला गया. उसे पता था उनको अकेला छोडने में ही भलाई है.
"आज कोई क्लास-वलास नहीं है, बाहर देखा नहीं सब स्टूडेंट्स घूम रहे हैं और कॉलेज के हॉल में कुछ स्टूडेंट्स डेकोरेशन में लगे हैं. सीनियर्स भी वहीँ है.” मोहिनी ने कहा और उसने कमर के साइड में टंगे बैग से कुछ निकलने लगी.
‘'ये रहा lyrics की print copy"
"क्या प्रैक्टिस भी यहीं क्लास के गेट पर ही करना है ?" उसने लिरिक्स का पेज हाथ में लेते हुए कहा. क्लास के कुछ लड़के मोहिनी को अंदर से घूर रहे थे, जो अविनाश को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था.
‘‘Very funny " मोहिनी ने जीभ दिखाते हुए कहा "प्रैक्टिस के लिए ऊपर का केमिस्ट्री लैब दिया गया है वैसे तो सारे लैब इसी काम के लिए दिये गये है but हम केमिस्ट्री लैब में जा रहे हैं मैंने सीनियर्स से परमिशन ले ली है" उसने सीने के पास लटकते हुए साइड बैग के फीते को ठीक करते हुए कहा.
“और कॉलेज के प्रैक्टिस रूम्स क्या प्रक्टिक्ले के लिए दिए जा रहे हैं “ अविनाश ने हंसकर पूछा.
“वैरी फनी. वो रूम्स फंक्शन के दिन दिए जायेंगे, फिलहाल केमिस्ट्री का लैब समझे ?’’ मोहिनी ने अजीब सा लुक देकर कहा.
“मतलब केमिस्ट्री लैब में हमें अपनी.....मेरा मतलब......गाने की केमिस्ट्री जमानी है यही ना ?” अविनाश ने उसे छेड़ते हुए कहा और बाइक की चाबी घुमाने लगा.
"वेरी गुड, वेरी फ़ास्ट यू आर that’s why i like you my friend.” मोहिनी ने जीन्स की पॉकेट में हाथ डालते हुए कहा.
"चलो भी अब’’ उसने अविनाश के बाजुओ को धकेलते हुए कहा “सीनियर्स ने भी परमिशन दे दी हैं, आज और कल तक लड़के और लड़कियां एक साथ घूम सकते हैं लेकिन सिर्फ पार्टी की तैयारी करने वाले, ना की सिर्फ घुमने वाले we will also have a good time, Mr. Avinash."
कॉलेज में होने वाले फंक्शन में participate करने के लिए और लड़कीयों की तरह मोहिनी भी काफी excited थी.

Comments

Popular Posts